गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के एसपी धर्मवीर सिंह को राष्ट्रीय का पुलिस मेडल

भोपाल 
एडीजी ईओडब्ल्यू सैयद मोहम्मद अफजल सहित तीन अफसरों और एसपी भोपाल मुख्यालय धर्मवीर सिंह सहित 17 अफसरों और पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्टÑपति के पुलिस मेडल दिया जाएगा। इन लोगों के मेडल का ऐलान आज सुबह गृह मंत्रालय ने किया है। सभी को 15 अगस्त पर यह मेडल प्रदान किया जाएगा। 

एडीजी ईओडब्ल्यू सैयद मोहम्मद अफजल, असिस्टेंट कमांडेंट इंदौर राजेंद्र सिंह भदौरिया और विवेक परांजपे को दिया जाएगा। इनके साथ ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईजी बीपीआरएण्डडी पवन श्रीवास्तव को भी यह पदक दिया जाएगा। 

सराहनीय सेवाओं का राष्टÑपति का पुलिस मेडल एआईजी श्रद्धा तिवारी, एसपी मुख्यालय भोपाल धर्मवीर सिंह, एसपी लोकायुक्त रीवा संजीव कुमार सिंहा, डीएसपी ईओडब्ल्यू राजेश गुरू, पुलिस निरीक्षक शिव कुमार पटेल, उप निरीक्षक नारायण अंबेडकर, एएसआई भिंड अशोक कुमार सविता, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक सत्यनारायण सिंह यादव, रईस उल्लाह, चिमन अलीवाल, अब्दुल रज्जाक खान, राजकुमार राठौर, जय सिंह राठौर, सतीश कुमार गुप्ता, सुमन लता शुक्ला, मधु चौधरी, कमलेश्वर प्रसाद को दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *