क्‍या रिया की इस हरकत के बाद अभि को याद आएगी प्रज्ञा?

kumkum bhagya 23 April 2019 में अभी तक आपने देखा कि रिया प्राची की मां प्रज्ञा का जानबूझकर एक्‍सीडेंट कर देती है। इसके बाद वह प्राची से कहती है कि यह सबकुछ उसने जानबूझकर किया क्‍योंकि वह प्रज्ञा से प्राची की मां होने का बदला लेना चाहती थी। यह सुनकर प्राची को बहुत तकलीफ होती है। वह पुलिस स्‍टेशन जाकर एफआईआर दर्ज करवाती है।

इसके बाद वहां पर प्रज्ञा भी पहुंच जाती है। प्रज्ञा पुलिस इंस्‍पेक्‍टर से कहती है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वह ही सही से नहीं चल रही थी। एक्‍सीडेंट उसकी गलती से हुआ है। रिया की कोई गलती नहीं है। तभी प्राची कहती है कि नहीं मां यह सब तो रिया ने जानबूझकर किया है। वह आपसे मेरी मां होने का बदला ले रही थी। यह सुनने के बाद प्रज्ञा कहती है कि नहीं ऐसा नहीं है। रिया ने यह बात गुस्‍से में कह दी है।

प्रज्ञा इंस्‍पेक्‍टर से कहती है कि वह रिया को जेल नहीं भेजे। इसके बाद धोखे से इंस्‍पेक्‍टर से एफआईआर की कॉपी लेकर फाड़ देती है। इंस्‍पेक्‍टर गुस्‍से में आकर प्रज्ञा को जेल में बंद कर देता है। तभी रिया उसका विडियो बनाकर शेयर करती है। पुलिस स्‍टेशन पर मीडिया के पहुंचने से इंस्‍पेक्‍टर परेशान हो जाता है और उसे प्रज्ञा और रिया को छोड़ना ही पड़ता है।
इसके बाद आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि किस तरह से रिया पूछती है कि सबकुछ जानने के बाद भी प्रज्ञा ने उसे क्‍यों बचाया। तभी प्रज्ञा कहती है कि वह मां है और इसीलिए बेटी की तकलीफ समझ सकती है।

उधर अभि पुलिस स्‍टेशन पहुंचता है। जहां पर इंस्‍पेक्‍टर उससे कहता है कि अगर प्राची की मां की तरह रिया की भी मां होती तो शायद वह ऐसी नहीं होती। अब देखना दिलचस्‍प होगा रिया और प्राची की दुश्‍मनी क्‍या मोड़ लेगी। क्‍या रिया प्रज्ञा से अपनी गलती के लिए माफी मांगेगी ? क्‍या अभि को इंस्‍पेक्‍टर की बात सुनने के बाद प्रज्ञा की कमी का अहसास होगा? क्‍या अभि को पता चलेगा कि प्रज्ञा ने ही उसकी बेटी रिया को बचाया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *