क्वारांटाइन सेंटर छोड़ घर पहुंच गए 150 श्रमिक,समय नहीं हुआ था पूरा

महासमुन्द। बाहर प्रांत से आए श्रमिकों को नियमानुसार क्वारांटाइन सेंटर पर रखा जा रहा है। मामला जिले के पिथौरा क्षेत्र के कोल्दा क्वारांटाइन  सेंटर का है जहां से 150 प्रवासी श्रमिक अचानक भाग खड़े हुए और सभी अपने अपने घर में रहने चले गए। जानकारी मिली तो अधिकारियों ने पूरे गांव को क्वारांटाइन कर दिया है।  मामला आज सुबह की बताई जा रही है। कोल्दा के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी है,आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।
उन्ही के मुताबिक आज सुबह ये सभी सेंटर से कैसे बाहर निकले, किसके सहयोग से भागे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
जो जानकारी है उसके मुताबिक इन श्रमिकों को खाना खिलाकर सरपंच व सचिव अपने अपने घर चले गये थे। जाते-जाते स्कूल भवन के बाहर गेट पर ताला भी लगाया था। सुबह जब कोल्दा पंचायत का सचिव उनके लिए चाय की व्यवस्था करने सेंटर पहुंचा तो सभी नदारत मिले। सचिव ने इसकी जानकारी सरपंच और कोतवाल को दी और जिम्मेदार अफसरों को भी सूचना दी गई। बताया जा रहा हैं कि सभी के क्वारांटाइन का समय सिर्फ चार दिन बाकी था। बहरहाल अफसरों ने कोल्दा गांव को ही क्वारांटाइन सेंटर में तब्दील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *