क्रॉप टॉप में दिखीं पत्रलेखा, बॉयफ्रेंड राजकुमार के बिना ही किया क्वालिटी टाइम स्पेंड

मुंबई
बाॅलीवुड एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। शनिवार शाम पत्रलेखा को मुंबई में स्पाॅट किया गया। इस दौरान पत्रलेखा रेड कलक के क्राॅप टाॅप और ट्राउजर में खूबसूरत लग रही हैं।

मिनिमल मेकअप, खुले बाल और शेड्स उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं। इस दौरान पत्रलेखा ने एक पर्स भी कैरी किया था। पत्रलेखा ने हमेशा की तरह मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि पत्रलेखा को अक्सर राजकुमार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं।

फैंस उनकी तस्वीरें को काफी पसंद करते हैं। पत्रलेखा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो पत्रलेखा जहां हाल ही में फिल्म 'बदनाम गली' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा थे। यह फिल्म जी 5 पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा पत्रलेखा फिल्म 'नानू की जानू' में नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *