क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता ‘सेरी-ए प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

मिलान
जुवेंतस फुटबॉल क्लब और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 'सेरी-ए प्लेयर ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात यहां हुए एक पुरस्कार समारोह में रोनाल्डो को इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। रोनाल्डो ने जुवेंतस में अपने पदार्पण सीजन में 26 गोल दागे थे। पुर्तगाल के इस खिलाड़ी ने 31 मैचों में 21 गोल दागे हैं और वह टॉप स्कोररों की सूची में चौथे नंबर पर रहे हैं।

उन्होंने इस सीजन में 11 मैचों में छह गोल किए हैं। साम्पडोरिया के स्ट्राइकर फेबियो क्वागलियारेला को गोल्डन बूट अवॉर्ड से नवाजा गया। रोनाल्डो इस बार बैलॉन डीओर पुरस्कार जीतने से वंचित रहे और उन्हें तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा।

लियोनल मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार बैलॉन डीओर पुरस्कार जीता है। मेसी का 2015 के बाद से यह पहला बैलॉन डीओर पुरस्कार है। उन्होंने 2018-19 में अपने क्लब बार्सिलोना और अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना के लिए अब तक 56 गोल दागे हैं।

32 साल के मेसी 2009 और 2012 के बीच लगातार चार बार यह पुरस्कार जीते चुके थे। बैलॉन डीओर पुरस्कार की रेस में इस बार लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक दूसरे और जुवेंतस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो वोटिंग में तीसरे स्थान पर रहे। रोनाल्डो अब तक पांच बार बैलॉन डीओर पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।

मेसी को इस साल सितंबर में फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था। वह पिछले सीजन में चैंपियंस लीग में 12 गोल के साथ टॉप स्कोरर रहे थे। महिलाओं में अमेरिका की मेगन रेपिनो ने दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया। मेगन की कप्तानी में अमेरिका ने इस साल जुलाई में फ्रांस में विश्व कप जीता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *