क्या सालों बाद मिलेंगे अभि-प्रज्ञा?

कुमकुम भाग्य के पिछले शो में आपने देखा कि सहाना रिया से प्रज्ञा से दूर रहने की बात कहती है। इस पर रिया सहाना को कहती है कि वह इस रास्ते में न आए, नहीं तो वह सच में प्राची की मां को उससे अलग कर देगी। वहीं आपने देखा कि रणवीर के घर उसकी दादी से मिलने पहुंचती है। वहां रणवीर उसे डरा देता है। दादी रणवीर को डांटती है और प्राची को घर छोड़कर आने को कहती है।

कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि रेस्तरां पहुंचता है। वहां पहुंचकर वह सरिता को फोन करता है। सबसे पहले वह सरिता से देरी के लिए माफी मांगता है। वह सरिता से कहता है कि क्या आप लोग चले गए हैं या हैं। सरिता कहती है कि हम लोग वहीं हैं और आपका इंतजार कर रहे हैं।

अभि की सच्चाई से प्रज्ञा अनभिज्ञ है। तभी सरिता अभि को पीछे मुड़ने के लिए कहती है। अभी मुड़ता है तो प्रज्ञा चौंक जाती है। क्या सालों बाद अभि-प्रज्ञा एक हो जाएंगे? क्या दोनों के रिश्ते फिर से अच्छे हो जाएंगे? इन तमाम सवालों के लिए आप नवभारत टाइम्स के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *