क्या नायरा का सच जान पाएगा कार्तिक?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नायरा मंदिर में पूजा करने जाती है। वह वहां कायरव के लिए दुआ मांगती है। तभी उसे आदित्य देख लेता है। नायरा आदित्य को देखकर हैरान है।

नायरा आदित्य से बचने की कोशिश करती है। लेकिन आदित्य नायरा विडियो बना लेता है। नायरा उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन आदित्य गोयनका हाउस की तरफ भागता है। वह गोयनका हाउस के अंदर चला जाता है।

वहां कार्यक्रम चल रहा होता है। आदित्य जोर से चिल्लाता है कार्तिक। कार्तिक समेत सभी लोग आदित्य की तरफ देखने लगते हैं। क्या आदित्य नायरा के जिंदा होने का सबूत कार्तिक को दे देगा? क्या नायरा और कार्तिक फिर एक हो जाएंगे। इन तमाम सवालों के लिए आप नवभारत टाइम्स के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *