क्या एक हो जाएंगे प्रज्ञा, अभि?

कुमकुम भाग्य में आप देखेंगे कि सहाना रिया को देखकर चिढ़ जाती है। उसे अपने घर से भगाना चाहती है, लेकिन प्रज्ञा उसे डांटती है। हालांकि, प्रज्ञा के दूर होते ही सहाना रिया को ताना मारने लगती है।

वह रिया पर प्राची की मां को चुराने का आरोप लगाती है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अभि सरिता से मिलने के लिए एक रेस्तरां में प्रवेश करता है। इसी रेस्तरां में सरिता प्राची की मां के साथ अभि का इंतजार कर रही होती है।

अभि सरिता को फोन करता है और उससे पूछता है कि वह उसे बताए कि वह कहां बैठी है, क्योंकि वह उसे ढूंढ नहीं पा रहा है। सरिता अभि को अपने टेबल के बारे में बताती है। इसी बीच प्रज्ञा मिस्टर मेहरा को तलाशने लगती है और अभि सरिता को खोजता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *