क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए घर ढूंढ़ रही हैं नीतू सिंह

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है। आलिया के पापा महेश भट्ट भी मान चुके हैं कि उनकी बेटी को प्यार हो गया है। दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।

आलिया अक्सर रणबीर की फैमिली के साथ भी दिखाई देती हैं। अब चर्चा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर है भी है कि रणबीर और आलिया दोनों साथ में घर खरीद सकते हैं। लेकिन उनका यह घर मुंबई में नहीं होगा, रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया, रणबीर न्यू यॉर्क में घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और घर की तलाश कर रही हैं रणबीर की मॉम नीतू सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *