कोरोना वायरस: पूर्व सैनिक और एनसीसी कैडेट राहत कार्य में तैनात होंगे

नई दिल्ली                                                                                                                                                                
रक्षा मंत्रालय ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए एनसीसी कैडेट्स और पूर्व सैनिकों की सेवाएं लेने का फैसला किया है। इनका उपयोग लोगों को राहत और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। मंत्रालय ने जारी बयान में यह बात कही।

एनसीसी ने कोविड की रोकथाम में मदद के लिए एक्सरसाइज एनसीसी योगदान नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसमें एनसीसी के वे कैडेट जो 18 साल से अधिक उम्र के हैं, स्थानीय प्रशासन की मदद करेंगे। उन्हें इस कार्य के लिए सरकार अस्थार्यी रोजगार भी उपलब्ध कराएगी।

राज्यों कैडेट को कोरोना हॉटस्पाट पर तैनात नहीं किया जाएगा। वे हेल्पलाइन, राहत एवं खाद्य सामग्री, दवाओं का वितरण आदि करेंगे। एक एनसीसी अधिकारी की देखरेख में 8-20 कैडेट के समूहों को जगह-जगह तैनात किया जाएगा।

पूर्व जवानों की तैनाती: रक्षा मंत्रालय ने कहा, वह अपने सेवानिवृत्त जवानों को भी एकजुट कर रहा है ताकि वे सहायता कार्य में मदद कर सकें। राज्य सैनिक बोर्ड, जिला सैनिक बोर्ड योगदान दे रहे हैं। यूपी में सभी सैनिक कल्याण बोर्ड सरकार के संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *