कोरोना का कहर:  लखनऊ में सभी ब्यूटी पार्लर और हेयर सैलून अगले आदेश तक बंद 

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक आठ मामले सामने का आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना रोकेथाम के मददेनजर प्रशासन ने सभी ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून और बार को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया।

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि लखनऊ के सभी सभी ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून और बार 31 मार्च तक बंद किए जाएं । उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

इससे पहले जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को आदेश दिया था कि सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, डिस्को क्लब, स्विमिंग पूल और जिमखाने आगामी 31 मार्च तक बंद किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

 लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है। इस तरह लखनऊ में अब तक आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं लखीमपुर खीरी के कोराना वायरस से पीड़ित युवक का इलाज भी लखनऊ में ही चल रहा है। लखनऊ में गुरुवार को भी दो और लोग संक्रमण की चपेट में आ गए थे। ये दोनों मरीज विदेशों से यात्रा कर लौटे थे। इन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया। इस समय केजीएमयू में नौ मरीज भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।

गोमतीनगर निवासी युवक सोमवार को लंदन की यात्रा कर लौटा था। बुधवार को युवक को सर्दी-जुकाम और सूखी खांसी हुई। कोरोना के शंक में जांच कराई गई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद युवक को केजीएमयू के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। दूसरा मरीज लखीमपुर खीरी स्थित मैगलगंज कस्बे का है। 57 साल के बुजुर्ग आठ मार्च को टर्की की यात्रा कर लौटे थे। सर्दी-जुकाम और बुखार हुआ। कोरोना की आशंका में जांच कराई गई। जांच में संक्रमण का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *