कोंटा बस स्टैंड पर पुलिस ने नक्सली को किया गिरफ्तार

सुकमा
छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक संवेदनशील नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के कोंटा बस स्टैण्ड में जांच के दौरान पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली मुचाकी कोसा ने दो सलवा जुड़ुम कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई थी। इसके अलावा वह कई अन्य नक्सल गतिविधियों में लंबे समय से संलिप्त था।

कोंटा थाना प्रभारी शरद सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार को स्थानीय बस स्टैंड में डीआरजी टीम ने तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान माओवादी मुचाकी कोसा जो गोमपाड का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार माओवादी ने साल 2015 में सलवाजुड़ुम कार्यकर्ता पोडियम सुक्का और उसकी पत्नी पायके पर गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया था। वह नक्सली संगठन के गोम्पाड आरपीसी में विगत 5 साल से कोंटा एलओएस सदस्य के रूप में काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *