कुंभ में लगे प्रियंका के पोस्टर- “गंगा की बेटी जो जीतेगी यूपी”

 
प्रयागराज

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका वाड्रा गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया है। इसके साथ ही यूपी पश्चिमी की बागडोर प्रियंका को सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस फैसले से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। कई जिलों से कांग्रेसी कार्यकर्ता यहां से प्रियंका को चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब प्रयागराज से भी प्रियंका के चुनाव लड़ने की मांग उठने लगी है।

चुनाव लड़ने की मांगों के साथ-साथ उनके कुंभ में स्नान करने की अटकलें भी तेज हो रही हैं। जिसके चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत में कई बैनर-पोस्टर लगा दिए हैं। पोस्टरों में प्रियंका को ‘गंगा की बेटी’ बताया है। साथ ही यह भी लिखा गया कि वो यूपी जीतने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पोस्टर कांग्रेस के पोस्टर बॉय हसीब अहमद ने लगवाए हैं। अब ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। पोस्टर में हाथ जोड़कर अभिवादन करतीं प्रियंका के साथ दिवंगत इंदिरा गांधी, सोनिया और राहुल को भी जगह दी गई है। इनके साथ ही यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर और प्रवक्ता प्रमोद तिवारी भी हैं। हालांकि अभी तक उनके चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *