कार्तिक ने नायरा को पहचान लिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक नैतिक दबाव में है। वह विवाह को बीच में ही छोड़कर कायरव से मिलने के लिए जाता है। वह नहीं जानता कि बच्चे के लिए उसका दिल क्यों पिघल रहा है। वह वेदिका के साथ अन्याय करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। वहीं पल्लवी उसे वेदिका के पास जाने को कहती है, जिसपर करण नाराज हो जाता है और उन्हें चेतावनी देता है। सोमवार को हमने यह भी देखा कि वेदिका गैस चेंबर में बंद हो जाती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखा रहा है कि कार्तिक लीजा को भरोसा देता है कि वह किसी भी कीमत पर कायरव की मां को बचाएगा। उसे कुछ नहीं होने देगा।

वह जरूरी ऐहतियात बरतने के साथ गैस चेंबर में जाता है। वहां नायरा को बेहोश देखता है। जब कार्तिक उसे गोद में उठाता है तो पता चलता है कि वह महिला कोई और नहीं नायरा है। उसकी पत्नी है।

आगे क्या होगा? क्या टूट जाएगी वेदिका संग कार्तिक की शादी? नायरा कार्तिक एक हो जाएंगे? इन तमाम सवालों के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *