‘कांग्रेस से समझौता करना है, इसलिए अब पीछे हट रही AAP’

 
नई दिल्ली 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने के प्रस्ताव को लेकर आम आदमी पार्टी दोतरफा हमले झेल रही है। विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल कांग्रेस के साथ मिल गए हैं। गुप्ता ने आरोप लगाया कि आप को कांग्रेस के साथ समझौता करना है, इसलिए पार्टी नेता अब इस पर सफाई देने में लगे हैं। 
गुप्ता ने सवाल किया कि केजरीवाल सरकार और उनकी पार्टी ने कहा था कि 1984 के सिख कत्लेआम में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन अब वही पार्टी कांग्रेस को क्यों बचा रही है, जिनके नेता इस नरसंहार में शामिल पाए गए हैं? पूर्व पीएम राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने के कथित प्रस्ताव पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि विधानसभा में जो प्रस्ताव शुक्रवार को पारित हुआ, उसमें ऐसा क्या हुआ कि आम आदमी पार्टी अब उसे पीछे हट रही है। 

उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। दिल्ली बीजेपी के महामंत्री राजेश भाटिया भी मौजूद थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने इसे वोट बैंक की राजनीति बताया है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक जय किशन ने प्रस्ताव की ही निंदा की है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *