कांग्रेस ने हारे हुए दिग्गजों पर लगाया दांव, क्या अब होंगे सफल

भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पिछले चुनाव में हारे तीन उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सीटों पर नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है| जबकि ये तीनों दिग्गज अपना पिछला चुनाव हार चुके हैं| दरअसल, जबलपुर से प्रत्याशी बनाए गए विवेक तंखा साल 2014 में बीजेपी के राकेश सिंह से 2लाख 8 हजार वोटों से चुनाव हारे थे|  ऐसे ही सीधी से प्रत्याशी बनाए गए अजय सिंह साल 2014 में सतना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे, वो बीजेपी के गणेश सिंह से 8 हजार 688 वोटों से हारे थे जबकि खंडवा से प्रत्याशी बनाए गए अरुण यादव बीजेपी के नंदकुमार सिंह चौहान से 2.59 लाख वोटों से चुनाव हार गए थे| हालांकि कांग्रेस का मानना है कि पिछली बार मोदी लहर के दौरान चुनाव हारे ये प्रत्याशी इस बार अपनी सीट निकाल लेंगे|

इसके अलावा बाकी 10 सीटों पर ऐसे प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जो पिछला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाए थे| विधानसभा चुनाव जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापस आई कांग्रेस उत्साह से भरी है| पार्टी संगठन और सरकार के 3 महीने में किए गए काम-काज के बल पर प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें जीतना चाह रही है इसलिए कांग्रेस एक एक सीट पर विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों का नाम घोषित कर रही है|

कांग्रेस का सबसे ज्यादा फोकस उन सीटों पर है, जहां कांग्रेस कई सालों से चुनाव नहीं जीती है| इंदौर, भोपाल, विदिशा, जबलपुर, ग्वालियर, आदि सीटें शामिल हैं| बीजेपी की मानें तो इन प्रत्याशियों को उतारने के सिवा पार्टी के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है|  विधानसभा चुनाव के वक्त भी राहुल गांधी ने हारे नेताओं को स्थान पर नए चेहरों को टिकट देने की बात कहीं थी| लेकिन पार्टी हाईकमान ने केवल जीतने वाले नेता को टिकट दिया| वहीं लोकसभा में एक बार पार्टी ने अपनी पुरानी रणनीति को दोहराया है| अब देखना होगा कांग्रेस का यह दांव कितना सफल होता है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *