कांग्रेस ने भाजपा सरकार के सौ दिन पर प्रदेश भर में मनाया काला दिवस

 भोपाल

शिवराज सिंह चौहान सरकार के सौ दिन पूरे होने पर आज कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार को गिराकर बनी भाजपा सरकार पर आज जमकर आरोप लगाए। भोपाल में रोशनपुरा चौहान पर जिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, वहीं इंदौर में रीगल टॉकीज चौराहे पर जिला अध्यक्ष विनय बकलीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपने हाथों में काले झंडे और हाथ में काली पट्टी बांधे हुए थे। भोपाल में हुए प्रदर्शन में भाजपा पर आरोप लगाया गया कि यह लोकतंत्र की हत्या कर बनाई गई सरकार है। लोकतंत्र की हत्या कर बनी सरकार अब तानाशाही कर रही है। जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की भोली भाली जनता को परेशान किया जा रहा है। किसानों की गेहंू व चना की समर्थन मूल्य की खरीदी में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मनरेगा में मजदूरों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *