कांग्रेस नेता के कड़े तेवर, कहा- मोदी बचाओ अभियान में लगी है भाजपा

 
पटना

बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा देश की जनता को हिसाब देने के स्थान पर मोदी बचाओ अभियान में लगी हुई है। सिंह ने कहा कि भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की बढ़ रही लोकप्रियता से डर गई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के पांच वर्ष पूरे होने वाले हैं। इस मौके पर सरकार को अपने कार्यकाल की उपलब्धियां देशवासियों के समक्ष रखनी चाहिए लेकिन भाजपा के नेता कांग्रेस की आलोचना करने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की कोई वैसी सकारात्मक उपलब्धि नहीं है जिसके सहारे भाजपा जनता से वोट मांग सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादे करने से अब मोदी सरकार बचने वाली नहीं है क्योंकि जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की विदाई का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *