कांग्रेस को महाराष्ट्र में झटका, पूर्व विधायक जगन्नाथ शेट्टी का लंबी बीमारी के बाद निधन

मुंबई
 महाराष्ट्र से कांग्रेस ( Congress ) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यहां पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल महाराष्ट्र में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होना है। ऐसे में हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी चुनावी बिसात बिछाने में लगा है। इस बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व विधायक जगन्नाथ शेट्टी का निधन हो गया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन से गहरा झटका लगा है। जगन्नाथ शेट्टी पिछले लंबे समय से बीमारी से पाड़ित थे। शुक्रवार को शेट्टी ने अंतिम सांस ली। जगन्नाथ शेट्टी के दो बेटे, पत्नी, बहुएं हैं। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस के लिए पहले ही महाराष्ट्र में सियासी संकट खड़े हैं। अंदरुनी कलह के चलते नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

इस बीच जगन्नाथ शेट्टी के निधन ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है।

आपको बता दें कि जगन्नाथ शेट्टी 1970 में आम कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

राजनीति में लंबे संघर्ष के दौरान शेट्टी को पार्टी ने जिला युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था।

शेट्टी जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रहे और मुंबई प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष भी थे।

विधायक बनने से पहले शेट्टी ने नगरसेवक का चुनाव भी लड़ा था। शेट्टी पार्टी के दिग्गज नेता गुरुदास कामत के बेहद करीबी थे।

सन 2004 और 2009 में माटुंगा और सायन कोलीवाडा विधानसभा मतदान क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले कुछ दिनों से वे लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को शेट्टी ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *