कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी बनाये गए मप्र के लोकसभा चुनाव प्रभारी

भोपाल
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों पर मंथन के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा फैसला लिया है| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी को लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है| पचौरी को मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रबंधन का प्रभारी बनाया गया है| पचौरी अब प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों की मॉनिटरिंग करेंगे|

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता हैं और लोकसभा चुनाव के लिए उनका नाम भी दावेदारों में था| बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए पचौरी दिल्ली में सक्रिय थे| लेकिन टिकट निकालने में सफल नहीं हो पाए| पचौरी को एक लोकसभा और करीब डेढ़ दशक बाद लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने के कारण संगठन ने होशंगाबाद में उनके नाम की चर्चा के बाद भी ध्यान नहीं दिया। होशंगाबाद से पार्टी ने शैलेंद्र दीवान को टिकट दिया| आखिर कार उन्हें चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने साफ़ संकेत दे दिए हैं| जिससे अब इस चुनाव में किसी और सीट से भी टिकट मिलने की संभावना खत्म हो गई है|

हालांकि पचौरी संगठन में बड़े पदों पर रहे हैं, इसी को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है| पार्टी के भरोसेमंद पचौरी पर कमलनाथ ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिस तरह पार्टी प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश में है| इस हिसाब से पचौरी के लिए कम समय में अधिक काम करना चुनौती होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *