कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नाम उछलने के बाद प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 नई दिल्ली 
प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पार्टी की एक बैठक में भाई राहुल गांधी के हटने के बाद खुद खुद कांग्रेस नेतृत्व संभालने की भूमिका से इनकार किया। उन्होंने पार्टी से साफतौर पर कह दिया कि वे नहीं चाहती हैं कि उनका नाम इसमें उछले।

प्रियंका गांधी ने ऐसा कह कर उन कयासबाजी को विराम देने की कोशिश थी जिसमें पिछले कुछ हफ्ते से पार्टी के कुछ सीनियर नेता लगातार उनके नाम का कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए समर्थन कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और तिरुवनंतपुर से सांसद शशि थरुर समेत कांग्रेस के एक वर्ग ने प्रियंका गांधी के नाम पर अपना समर्थ किया था। 20 अगस्त को राजीव गांधी की जन्मशती की तैयारियों पर चर्चा को लेकर कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों को बुलाई गई बैठक में गुरुवार की सुबह एक बार फिर से यह सुझाव सामने आया।

प्रियंका गांधी की इस पर प्रतिक्रिया उस वक्त सामने आई जब झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने बैठक के दौरान यह सुझाव दिया कि उन्हें आगे आकर कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका संभालना चाहिए। पूरे मामले से वाकिफ कांग्रेस सूत्र ने यह बात बताई।

जिसके बाद प्रियंका गांधी ने साफतौर पर उन्हें और वहां पर मौजूद अन्य लोगों को बता दिया कि उनका नाम अध्यक्ष पद से दूर रखें। उनका नाम इस पद के लिए न खींचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *