कल 4 सितम्बर को आपको ट्रफिक जाम से बचना है।तो यह ख़बर आपके लिए है

 

पं. श्री प्रदीप मिश्रा महाराज के नगर भ्रमण के दौरान यातायात / डायवर्सन व्यवस्था

दिनांक 04/09/2023 को पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी का नगर भ्रमण कार्यक्रम नियत है। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत महाराज जी की शोभायात्रा स्थानीय नरसिंहपुर नाके से प्रारंभ होकर श्याम टॉकीज- संतोषी माता मंदिर – चार फाटक – तिलक मार्केट – लाल बहादुर शास्त्री स्मारक – अलका टॉकीज – सतीजा मोटर्स – पुराना बैल बाज़ार चौक – मलिक नर्सिंग होम – पुलिस लाईन अमित ठेंगे स्मारक – इंदिरा तिराहा – फ़व्वारा चौक – अनगढ हनुमान मंदिर – कमलनाथ सद्भावना मंच – ज़िला लाईन अमित ठेंगे स्मारक – इंदिरा तिराहा – फ़व्वारा चौक – अनगढ हनुमान मंदिर – कमलनाथ सद्भावना मंच – ज़िला चंदनगाव – सतीजा पेट्रोल पंप – करन होटल – मोती रॉयल पैलेस – टाटा मोटर्स होते हुए इमलीखेड़ा चौक पर समाप्त होगी।

शोभायात्रा में करीबन 05 -10 हजार श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। जनमानस की सुविधा / सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये निम्नानुसार यातायात / डायवर्सन व्यवस्था बनाई गई है। कृपया आप सभी से अपील/आग्रह है कि यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का कष्ट करे ।

नो – एंट्री / भारी / मालवाहक वाहन प्रवेश निषेध

आमजनों की सुरक्षा की दृष्टि से दिनांक 04/09/2023 को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 24.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, इस दौरान किसी भी प्रकार के भारी वाहनो (अनुमति / गैर अनुमति प्राप्त वाहनो) को शहर मे प्रवेश नहीं दिया जावेगा। शासकीय कार्यों/अत्यावश्यक सेवाओं में लगे वाहन थाना प्रभारी यातायात छिंदवाड़ा से पूर्व अनुमति प्राप्त कर निर्धारित मार्ग से आवागमन करेंगे।

1. जगन्नाथ स्कूल पार्किंग – दो/चार पहिया वाहनों की पार्किंग हेतु।

2. छोटी एम.एल.बी. पार्किंग – दो/चार पहिया वाहनों की पार्किंग हेतु।

डॉयवर्सन दिनांक 04.09.2023 को शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर होने के दौरान आवश्यकता अनुसार डायवर्सन व्यवस्था -बाह्य डायवर्सन व्यवस्था 1. लिंगा रिंग रोड सर्किल बायपास डायवर्सन – नागपुर/बैतूल की ओर से छिंदवाडा आने वाले समस्त दो/चार पहिया यात्री बसे लिंगा रोटरी से -खूनाझिर रोटरी – रोहना चौराहा – पौआमा चौराहा – परतला – सर्किट हाउस तिराहा -वीआईपी रोड – खजरी चौराहा – देव होटल – मानसरोवर बस स्टेंड। इस मार्ग से आने वाली सभी यात्री बसे वापस जाने के लिये भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगी।

2. पौआमा रिंग रोड सर्किल बायपास डायवर्सन – परासिया की ओर से आने वाले समस्त दो/चार पहिया /यात्री बसे पौआमा चौराहा – परतला – सर्किट हाउस तिराहा -वीआईपी रोड – खजरी चौराहा – देव होटल – मानसरोवर बस स्टेंड मा का उपयोग करेंगे

3. चौपाल सागर डायवर्सन – सिवनी रोड से आने वाले वाहन सिवनी रोड चौपाल सागर तिराहा – कुसमैली मंडी -खापाभाट तिराहा – धरमटेकड़ी पी.जी. कालेज – पीजी कालेज तिराहा – सत्यम शिवम कालोनी – खजरी चौराहा -एस.ए.एफ.गेट-सर्किट हाउस पारसिया की और जा सकेंगे।

4.खापाभाट बायपास डायवर्सन – नरसिंहपुर रोड से आने वाले वाहन नरसिंहपुर रोड – खापाभाट तिराहा – खापाभाट बस्ती – धरमटेकड़ी-पीजी कालेज रोड तिराहा – सत्यम शिवम कालोनी – खजरी चौराहा – एस.ए.एफ. गेट – सर्किट हाउस तिराहा मार्ग का उपयोग कर सत्कार तिराहा एवं परासिया की ओर जा सकेंगे।

आंतरिक डायवर्सन व्यवस्था

5.सर्किट हाउस तिराहा डायवर्सन/फिक्स पाइंट –

6.सत्कार तिराहा डायवर्सन /फिक्स पाइंट –

7.पुलिस लाइन गेट डायवर्सन /फिक्स पाइंट –

8.यातायात चौक डायवर्सन /फिक्स पाइंट –

9.लालबाग चौक डायवर्सन /फिक्स पाइंट –

10.पाटनी पेट्रोल पंप चौराहा डायवर्सन /फिक्स पाइंट –

11.इंडियन काफी हाउस के सामने मोहन नगर गली डायवर्सन /फिक्स पाइंट –

12.इमलीखेड़ा चौराहा डायवर्सन /फिक्स पाइंट –

आंतरिक डायवर्सन व्यवस्था के अंतर्गत उपरोक्त बिंदु क्रमांक 05 से 12 तक – शोभायात्रा के डायवर्सन पाइंट से नजदीक मा पर होने की स्थिति में वाहनों को इस स्थान से डायवर्ट किया जावेगा।

एंबुलेंस / फायरब्रिगेड वाहन हेतु विशेष रूट व्यवस्था :-

एंबुलेंस / फायरब्रिगेड वाहनो को आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर मुख्य मार्ग से नागपुर की ओर बिना किसी अवरोध के पहुचाया जावेगा। अतिआवश्यक परिस्थितियों में मरीज को अस्पताल पहुचाने हेतु पूर्व सूचना पर ग्रीन कॉरीडोर निर्मित कर एंबुलेंस को अस्पताल पहुचाया जावेंगा, इस हेतु मोबाईल नंबर 9479991701, 9009977420 एवं लेड लाईन नंबर 07162 – 244011 पर एवं अस्थाई पुलिस कंट्रोल रूम सिमरिया मंदिर में संपर्क स्थापित करेंगे।

नोट – शोभायात्रा के रूट/मार्ग पर होने की स्थिति में – नरसिंहपुर नाका काली मंदिर – श्याम टॉकीज- संतोषी माता मंदिर – चार फाटक – तिलक मार्केट – लाल बहादुर शास्त्री स्मारक – अलका टॉकीज – सतीजा मोटर्स – पुराना बैल बाज़ार चौक – मलिक नर्सिंग होम – पुलिस लाईन अमित ठेंगे स्मारक – इंदिरा तिराहा – फ़व्वारा चौक – अनगढ हनुमान मंदिर -कमलनाथ सद्भावना मंच – ज़िला अस्पताल – पोला ग्राउंड – राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) – ELC चौक – ELC चर्च -कमलनाथ सद्भावना मंच – ज़िला अस्पताल – पोला ग्राउंड – राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) – ELC चौक – ELC चर्च -नागपुर नाका – बोदरी पुल – चंदनगाव – सतीजा पेट्रोल पंप – करन होटल – मोती रॉयल पैलेस – टाटा – इमलीखेड़ा चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित/वर्जित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *