कलेक्टर मोहित बुंदस को हटाने की मांग, विधायकों ने खोला मोर्चा

भोपाल

सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस के मंत्रियों-विधायकों की अधिकारियों से पटरी नही बैठ रही है। आए दिन मंत्री-विधायकों के विवाद की खबरे सामने आ रही है।अब कांग्रेस विधायकों के निशाने पर छतरपुर कलेक्टर मोहित बुंदस आ गए है। खबर है कि अलग अलग जिलों के पांच विधायकों ने सीएम को खत लिख उन्हें हटाने की मांग की है। इसके लिए विधायक जल्द भोपाल में भी डेरा डालने वाले है। ऐसे में विधायक पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

  दरअसल, कांग्रेस विधायक अलोक चतुर्वेदी छतरपुर, विक्रम सिंह नातीराज राजनगर, नीरज दीक्षित महाराजपुर, प्रद्युम सिंह लोधी बड़ामलहरा और विजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला ने कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छतरपुर कलेक्टर पर आरोप है कि वह ना तो जनका की सुनते है और ना ही विधायकों ।ना ही वे किसी से मिलते है। जनप्रतिनिधियों को भी मिलने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता है।हाल ही में एक दिव्यांग कलेक्टर के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचा था तो उसे ग्वालियर भेज दिया।  इसकी वजह से जनता के बीच उनकी किरकिरी हो रही है। विधायकों का आरोप है कि जनता के बीच सरकार की योजनाएं नही पहुंच रही है, उनका क्रियान्वयन ठीक ढंग से नही हो रहा है, अधिकारी भी अपनी मनमानी कर रहे है। विधायकों ने सीएम को पत्र लिख कलेक्टर को हटाने की मांग की है और कई बार मिलकर भी इस ओर संकेत दे चुके है। अब विधायकों की भोपाल में जाकर सीएम से सीधे बात करने तैयारी है। सुत्रों की माने तो कलेक्टर पर जल्द गाज गिर सकती है।

सपा विधायक पहले भी जाहिर कर चुके है नाराजगी

इससे पहले सपा विधायक राजेश शुक्ला भीअपनी नाराजगी जाहिर कर चुके है। बीते दिनों उन्होंने आरोप लगाया था कि छतरपुर कलेक्टर उनकी नहीं सुनते। जनता से नही जुड़ते ।अधिकारियों की इस मनमानी से जनता के बीच विधायकों की किरकिरी हो रही है। विधायकों की सुनने वाला इस सरकार में कोई नहीं है।जिलों में बैठे अधिकारी तो सुनते ही नहीं हैं। कलेक्टर मोहित बुंदस पर उन्होंने उनके द्वारा बताए गए कामों को प्राथमिकता में नहीं लेने का आरोप लगाया। अधिकारियों के इस तरह के व्यवहार से पूरे क्षेत्र की जनता परेशान है। शुक्ला ने कहा कि इन सबके बावजूद हम कमलनाथ सरकार के साथ हैं, सरकार चलाने में पूरा सहयोग भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *