कलेक्टर ने किया स्मार्ट सिटी योजनाओं का निरीक्षण
रायपुर
कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन ने शनिवार को रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कार्ययोजनाओं. का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल भी साथ थे। उन्होने गोकुल नगर गौठान को 15दिन मेंं तथा सकरी में ठोस अपशिष्ट निपटान संयंत्र 31 अक्टूम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिये हैं।
निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर दक्ष परिसर भी गए, जहां एकीकृत प्रबंधन की संपूर्ण तकनीक की बारीकियों से अवगत हुए।उन्होंने कहा है कि इस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए पर्याप्त मानव बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि अपराध नियंत्रण में इस प्रणाली की भूमिका को देखते हुए चिन्हित क्षेत्रों में जहां कैमरे लगाने हेत ुप्रस्तावित किया गया है वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर तेलीबांधा तालाब भी गए, जहां प्रदेश मे पहली बार जैविक पद्धति से तालाब का शुद्धिकरण कर विचरण करते राजहंस के समूहों का पालन कर इसे आकर्षण का केंद्र बनाया गया है।भेल व नीरी के अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी की टीम ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जल शोधन उपरांत जल के मानकों में आने वाले गुणात्मक सुधार का अवलोकन कराया।
उन्होंने जल शोधन व जैविक तरीके से तालाब शुद्धिकरण की इस तकनीक का प्रयोग अन्य तालाबों में भी किए जाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया है। भ्रमण के दौरान उन्होंने शास्त्री चौक के समीप बन रहे मल्टी लेवल पार्किंग की प्रगति की भी जानकारी ली। इस दौरान महाप्रबंधक तकनीकी एसके सुंदरानी, एजीएम बीआर अग्रवाल, मैनेजर विद्युत प्रमोद भास्कर, मैनेजर सिविल संजय शर्मा, जोन चार के कमिश्नर चंदन शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी हरेंद्र साहू भी साथ थे।