कर्ज से दबे किसान की खुदकुशी की कोशिश
बालोद
गुरूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भानपुरी के एक किसान ने ओलावृष्टि से फसल बबार्दी को लेकर खुदकुशी करने की कोशिश की जिसे आनन-फानन में रात को गुरुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी और उस पर लाखों का कर्जा था जिससे किसान परेशान था।
जानकारी के अनुसार जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम भानपुरी निवासी एक किसान ने लगभग 6 एकड़ खेत में कर्ज लेकर धान की खेती कर रहा था जो दो बार ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो गया जिसके चलते किसान अपने कर्ज से परेशान हो करके कीटनाशक का सेवन कर लिया। उनका कर्ज लगभग दो लाख से ऊपर है। किसान ने बताया कि शासन प्रशासन से किस तरह की मदद की उम्मीद नहीं है और वह कृषि कार्यों को लेकर लागत काफी ले चुका था और ओलावृष्टि ने फसल पूरी तरह बर्बाद कर दिया, इसमें लागत भी वसूल नहीं हो पाएगा।