पद्मश्री गिरिराज किशोर के खाते से निकले 30 हजार रुपए

 कानपुर 
पद्मश्री गिरिराज किशोर के बैंक खाते से 30 हजार रुपए निकल गए। वह पेंशन निकालने एसबीआई की आईआईटी ब्रांच गए तो इसकी जानकारी हुई। तत्काल उन्होंने एसएसपी को जानकारी दी। इंस्पेक्टर कल्याणपुर ने पद्मश्री से मोबाइल पर बात करके पूरी स्थिति को समझा। अभी तक उन्होंने तहरीर नहीं दी है। 

पद्मश्री गिरिराज किशोर सूटरगंज में रहते हैं। उनका खाता आईआईटी एसबीआई में है। मंगलवार को वह एसबीआई गए तो खाता देखने पर 30 हजार रुपए गायब थे। तत्काल उन्होंने अपने दोस्त एडीजी एंटी करप्शन जकी अहमद को पूरी जानकारी दी। उन्होंने एसएसपी कानपुर को कार्रवाई का आदेश दिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर कल्याणपुर को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने का आदेश दिया। पद्मश्री गिरिराज किशोर ने बताया कि किस तरह से पैसा निकला, उनको कोई जानकारी नहीं थी। इंस्पेक्टर कल्याणपुर अश्विनी पांडे ने बताया कि पद्मश्री के पैसा निकलने की जानकारी होने पर उनसे बातचीत की थी। अभी तक उन्होंने तहरीर नहीं दी है। बैंक आने पर उन्होंने चौकी इंचार्ज को भेजने की बात कही है। आईआईटी चौकी इंचार्ज का नंबर दे दिया गया है। वह रिपोर्ट दर्ज नहीं कराना चाहते हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *