कमलनाथ छिन्दवाड़ा में करेंगे ध्वजारोहण, अन्य मंत्रियों के लिए में भी जिले आवंटित

भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे और आमजन को संबोधित करने के साथ ही आकर्षक परेड की सलामी भी लेंगे। राज्य सरकार द्वारा आज जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राष्ट्र ध्वज फहराने और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिये मंत्रियो को जिले निर्धारित कर आवंटित किये हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति नरसिंहपुर में और मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष सुहिना लिखिराम काँवरे बालाघाट में ध्वजारोहण करेंगी। वहीं, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खरगोन जिला मुख्यालय पर, सज्जन सिंह वर्मा देवास,  हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, डॉ. गोविन्द सिंह भिण्ड, बाला बच्चन बड़वानी, आरिफ अकील सीहोर, बृजेन्द्र सिंह राठौर टीकमगढ़, प्रदीप जायसवाल सिवनी, लाखन सिंह यादव मुरैना, तुलसीराम सिलावट खंडवा, गोविन्द सिंह राजपूत सागर, इमरती देवी ग्वालियर, ओमकार सिंह मरकाम डिण्डोरी में ध्वजारोहण करेंगे।

इसके अलावा डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, प्रियव्रत सिंह राजगढ़, सुखदेव पांसे बैतूल, उमंग सिंघार धार, हर्ष यादव विदिशा, जयवर्धन सिंह गुना, जीतू पटवारी इंदौर, कमलेश्वर पटेल सीधी, लखन घनघोरिया जबलपुर, महेन्द्र सिंह सिसोदिया अशोकनगर, पी.सी. शर्मा होशंगाबाद, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, सचिन यादव रतलाम, सुरेन्द्र सिंह बघेल झाबुआ और तरूण भनोत मंडला जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही जिन 20 जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे उनमें श्योपुर, दतिया, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, बुरहानपुर, हरदा, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, रीवा, शहडोल, अनूपपुर, उज्जैन, उमरिया, सिंगरौली, सतना और निवाड़ी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *