कन्हैया के स्वागत में लाखों श्रद्धालुओं ने बिछाईं पलकें

मथुरा-वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज मनाया जा रहा है। यहां के प्रमुख मंदिरों में 7 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। इस मौके पर गली-गली हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है। जन्मोत्सव का आयोजन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। कृष्णा के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन को इस बार अनोखे अंदाज से सजाया गया है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं। जैसे ही घड़ी की सुइयां रात 12 बजे के आंकड़े को छुएंगीं  घंटे-घड़ियाल और शंख ध्वनि से ब्रज के मंदिर गूंज उठेंगे। भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जन्म के बाद अभिषेक होगा।
लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जन्मस्थान के आसपास डेरा जमा लिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *