कनावटी जेल ब्रेक : मदद करने के लिए प्रहरियों ने लिए थे 1-1 लाख रुपए, किया बर्खास्त

नीमच
 कनावटी जेल ब्रेक की घटना के दसवें दिन वारदात के मास्टर माइंड विनोद डांगी व गिरफ्त में आए कैदी लेखराम बावरी ने पुलिस रिमांड में सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस को जांच का नया एंगल भी मिला। इधर, मामले में बुधवार को 4 प्रहरियों को बर्खास्त कर दिया है।

कार्रवाई प्रहरी विजेंद्रसिंह धाकड़, ईश्वरचंद परसरामपुरी, पंकित कल्याण शर्मा, बालमुकुंद लबाना पर की गई। लबाना ने ड्यूटी पर रहते व्हिसल तक नहीं बजाई थी। बाकी प्रहरियों ने 1-1 लाख रुपए लिए थे। जांच में ईश्वर के बैंक खाते से 5.50 लाख रुपए मिलने की पुष्टि भी हुई थी। मामले में 10 दिन की जांच के बाद एसपी राकेश सगर ने एडीजी जेल सुधीर शाही को जांच प्रतिवेदन भेजा था। स्पष्ट हुआ कि सांठगांठ से ही कैदियों को जेल से भगाया। सर्किल जेल अधीक्षक रतलाम आरआर डांगी ने चारों प्रहरियों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए।

इन पर पहले ही नीमच पुलिस ने आपराधिक केस भी दर्ज किया है। इससे पहले मामले में जेल अधीक्षक आरपी वसुनिया, डिप्टी जेलर रंभा चौहान भी निलंबित हो चुके थे। 24 जून को चौकसी परेड में लापरवाही बरतने पर आरआर डांगी ने 3 अन्य प्रहरियों रोहित यादव, रसिका तिवारी, वीपेंद्र शर्मा को भी निलंबित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *