एक एडीजी और पांच आईजी रैंक के अफसर अगले साल होने जा रहे रिटायर

भोपाल
प्रदेश के एक दर्जन डीजी रैंक के अफसरों में से आधे एक साल के भीतर रिटायर होने जा रहे हैं। इधर डीजी के खाली होने वाले पदों पर एक साल में पदोन्नति मिलने के बाद भी एडीजी की अधिकता बनी रहेगी, वहीं आईजी की और कमी का सामना प्रदेश की पुलिस को लगातार करना होगा।

प्रदेश कॉडर के 6 डीजी रैंक के अफसरों के साथ ही एक एडीजी और पांच आईजी रैंक के अफसर अगले साल रिटायर होने वाले हैं। डीजी के बाद सबसे ज्याद रिटायर होने वालों में आईजी रैंक के अफसर शामिल हैं। प्रदेश में आईजी की पहले से ही कमी है। यदि सब कुछ तय समय सीमा में हुआ तो वर्ष 1995 बैच के प्रदेश में पदस्थ चार आईजी भी एक जनवरी को एडीजी हो जाएंगे। इतने ही अफसर डीआईजी से आईजी पदोन्नत होंगे।

ये भी होंगे रिटायर
एडीजी संजीव सिंह फरवरी में रिटायर हो रहे हैं। हालाकि संजीव सिंह अभी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ हैं। वहीं आईजी आरके अरुसिया मार्च, रमन सिंह सिकरवार मई, आईपी कुलश्रेष्ठ सितम्बर, एसपी सिंह अक्टूबर और सतीश सक्सेना दिसम्बर में रिटायर होंगे।

आईजी की संख्या भी घटेगी
वर्ष 2020 के अंत तक पहुंचते-पहुंचते प्रदेश पुलिस में आईजी की संख्या भी कम हो जाएगी। प्रदेश में एक जनवरी को 20 आईजी रहेंगे, यदि प्रतिनियुक्ति पर इस रैंक के कोई अफसर नहीं गए और न ही प्रतिनियुक्ति से कोई वापस आए तो साल के अंत तक आईजी रैंक के अफसरों की संख्या कम होकर 15 पर पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *