एक-एक लाख रुपए के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार
दंतेवाड़ा
नक्सल उन्मूलन अभियान पर काम रही दंतेवाड़ा पुलिस के हाथों फिर एक कामयाबी लगी है। पुलिस ने फरसगांव के जंगल में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों नक्सलियों पर एक-एक लाख स्र्पये का ईनाम है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरसगांव थाना क्षेत्र में पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए निकली थी।
जंगल में अचानक कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उनमें से दो को पकड़ लिया। तलाशी में इनके पास से कुछ नक्सल सामग्री भी बरामद हुई।
थाने लाकर इनसे पूछताछ करने पर दोनों के नक्सल संगठन से जुड़े होने की बात सामने आई। इनमें से एक स्थानीय जनताना सरकार का अध्यक्ष बताया गया है और दूसरा कमेटी सदस्य है। पुलिस ने अभी इनके नामों का खुलासा नहीं किया है।