ऋषि की पिटाई करती है प्रज्ञा

कुमकम भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे प्रियंका ऋषि को अपने जाल में फांसती है। वह ऋषि के कपड़े फाड़ देती है। ऋषि किसी तरह वहां से भागता है। ऋषि को भागते हुए अभि देखता है और वह ऋषि पर शक करता है।

बाद में प्रियंका ऋषि के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा देती है और पुलिस उसे अरेस्ट कर लेती है।

कुमकुम भाग्य में आप देखेंगे कि प्रज्ञा पुलिस स्टेशन जाती है। प्रज्ञा पुलिस से कहती है कि आप लोगों से जरूर गलती हुई है। पुलिस वाला बताता है कि प्रियंका ने शिकायत की है। वहीं अभि पुलिस स्टेशन आ जाता है। वह भी चिंतित है।

इधर प्रज्ञा ऋषि के पास जाती है और उसकी पिटाई करने लगती है। वह प्रियंका के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए काफी दुखी है। वहीं ऋषि रोते हुए कहता है कि मैं निर्दोष हूं। मेरी कोई गलती नहीं है।

बाद में पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा और अभि दोनों एक-दूसरे की आवाज सुनते हैं और घूमते हैं। क्या फिर मिलेंगे अभि और प्रज्ञा? इन तमाम सवालों के लिए आप मेरे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *