उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झटका, RLSP के उपाध्यक्ष भगवान सिंह  

पटना
एनडीए से अलग होने के बाद से रालोसपा(राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मुसीबतें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा अपने कई समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गए हैं।

भगवान सिंह कुशवाहा का कहना है कि उपेंद्र कुशवाहा का एनडीए से अलग होना का फैसला गलत है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा को एनडीए छोड़ने के समय भी रोका था लेकिन वह नहीं माने। भगवान सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है। राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए हम नीतीश कुमार के साथ आ गए हैं।

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव एक चुनौती है और 2020 (राज्य में विधानसभा चुनाव) एक बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन हम 2019 और 2020 दोनों चुनावों को जीतेंगे। इससे पूर्व जदयू के प्रमुख और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने भगवान सिंह कुशवाहा और उनके 1200 समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनावों के तहत सम्मानजनक सीटें ना मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन का दामन थाम लिया है। कुशवाहा के इस फैसले के बाद रालोसपा दो फाड़ हो चुकी है। पार्टी के दो विधायकों और एक एमएलसी ने एनडीए में ही बने रहने का फैसला किया है। इसके बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी कुशवाहा का साथ छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *