उन्नाव में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया रेप

 चकलवंशी (उन्नाव)                                                                                                                                                   
उन्नाव के मांखी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी किशोर ने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। मासूम ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मासूम को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मांखी थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी छह वर्षीय बच्ची को पड़ोसी अंकित मंगलवार की शाम को बहाना बनाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंच कर बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी होते ही एसपी विक्रांत वीर व सीओ सफीपुर पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *