ईओडब्ल्यू भोपाल ने मांगी हरदा नगरपालिका से क्रय जनरेटर से जुड़ी जानकारी !

 

हरदा।  ईओडब्ल्यू भोपाल ने हरदा नगर पालिका में पूर्व में जलप्रदाय हेतु क्रय किये जनरेटर में आर्थिक अनियमितता की मिली शिकायत में सूत्र सूचना में जानकारी हेतु नगर पालिका अधिकारी हरदा को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी और तत्समय के नपाध्यक्ष, अधिकारी व अन्य के नाम पते मोबाइल इत्यादि जानकारी चाही है। 

 

क्या चाही जानकारी – 

कार्यालय पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ , इकाई भोपाल ने प्रकोष्ठ में पंजीबद्ध सूत्र सूचना में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु हरदा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को एक पत्र जारी किया है।  पत्र में हंडिया जल संयंत्र से जल प्रदाय हेतु क्रय किये गए जनरेटर से सम्बंधित सम्पूर्ण नस्ती जिसमें जनरेटर क्रय हेतु पारित संकल्प से भुगतान सम्बन्धी समस्त दस्तावेज जिसमें नोटशीट, बिल बाउचर , स्वीकृत राशि बैंक स्टेटमेंट आदि की सत्यापित प्रति चाही है। 

 

इनके मांगे नाम, नम्बर – 

कार्यालय भोपाल  से जारी पत्र में वर्ष 2015-16 में हरदा में पदस्थ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, लेखापाल भंडार प्रभारी और क्रय समिति समिति के सदस्यों के नाम, पता व मोबाइल नम्बर की जानकारी चाही है। 

 

कार्यालय भोपाल से 8 मई 2019 को निरीक्षक/ विवेचक, ईओडब्ल्यू राकेश सिंह बघेल के हस्ताक्षर से जारी पत्र में चाही गयी जानकारी प्रकोष्ठ कार्यालय में 10 मई को लेकर उपस्थित होने का उल्लेख है। 

 

शिकायतकर्ता ने बताया –  

इस मामले में हरदा के अनिल बंसल ने बताया कि हमने पूर्व में जल संयंत्र के लिए क्रय जनरेटर में आर्थिक अनियमितता की शिकायत ईओडब्ल्यू में की थी। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी का जनरेटर नगरपालिका ने क्रय किया है, उसी कंपनी के, उसी क्षमता के जनरेटर की उसी सप्लायर के कोटेशन की कीमत और क्रय की गई कीमत में अंतर की मय दस्तावेज के शिकायत हमने की थी । 

 

अधिकारी ने बताया –

मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश मिश्रा ने मोबाइल पर बताया कि भोपाल कार्यालय के पत्र अनुसार चाही गयी जानकारी समयसीमा में प्रेषित की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *