इस बार लोनावाला में नहीं, मुंबई में बनेगा सलमान खान के बिग बॉस का घर

विवादास्पद रिऐलिटी शो बिग बॉस 13 का फैन्स बेसब्री से इंतजार है। इस बार भी इसे सलमान खान होस्ट करेंगे। पार्टिसिपेंट से लेकर शो के थीम तक, सबका बेसब्री से इंतजार है। अब तक सिर्फ चंकी पांडे के शो में भाग लेने की पुष्टि हो पाई है। घर के अंदरुनी हिस्से के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। अब खबर है कि बिग बॉस 13 का घर इस बार मुंबई में ही बनेगा। गोरेगांव में। इसके पीछे की वजह भी कुछ अलग ही है।

रिऐलिटी शो बिग बॉस में इस बार भी सलमान खान मनोरंजन करते नजर आएंगे। खबर है कि इस बार बिग बॉस का घर लोनावाला में नहीं बनाया जाएगा, मुंबई के गोरेगांव में बनेगा। गोरेगांव में घर बनाने के पीछे के कारणों को जानकर आप आश्चर्य करेंगे। बताया जा रहा है कि खर्च में कटौती के लिए इस बार गोरेगांव में घर बनाया जाएगा।

कहा जा रहा है कि चूंकि मुंबई में शूटिंग होगी इसलिए क्रू मेंबर के लिए घर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निर्माता पर नहीं होगी। साथ ही मुंबई से लोनावाला आने-जाने में जो खर्च लगता था उसमें भी कमी आएगी। साथ ही यह सलमान खान के लिए भी सुविधाजनक रहेगा।

वैसे सूत्रों की मानें तो इस बार कई बड़े नाम शो के हिस्सा हो सकते हैं। मुग्धा गोडसे, रश्मि देसाई, आदित्य नारायण, मिहिका शर्मा को लेकर अफवाहों का बाजार गरम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *