इस कुएं से हर वक्त आती रहती है एक रहस्यमय रोशनी, आज तक नहीं सुलझ पाई ये पहेली

दुनिया में ऐसी कई रहस्यमय जगहें मौजूद हैं, जो आज भी लोगों के लिए एक रहस्य ही बनी हुई हैं। ऐसी ही एक जगह पुर्तगाल के सिन्तारा में है। यहां एक ऐसा रहस्यमय कुआं है, जिसके अंदर से हमेशा एक अजीब सी रोशनी आती रहती है। वैज्ञानिक भी आज तक ये पता नहीं कर पाए हैं कि आखिर ये रोशनी कहां से आती है?

इस कुएं को लोग 'विशिंग वेल' भी कहते हैं। कहा जाता है कि यह कुआं लोगों की हर इच्छा को पूरी करता है। यही वजह है कि लोग इस कुएं में सिक्के डालकर अपनी मनोकामना मांगते हैं और उन्हें ये दृढ़ विश्वास होता है कि उनकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

वैसे आमतौर पर किसी भी कुएं का प्रयोग पानी को संरक्षित करने के लिए किया जाता था, लेकिन यह दुनिया का ऐसा अनोखा कुआं है जिसकी स्थापना धार्मिक दीक्षा संस्कारों के लिए की गई थी। हालांकि इसकी स्थापना का प्रमाणित उद्देश्य आज तक कोई समझ नहीं पाया है।

इस कुएं का सबसे बड़ा रहस्य यही है कि इसके अंदर एक रोशनी नजर आती है, जो आमतौर पर संभव ही नहीं है, क्योंकि इस कुएं में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बड़े-बड़े विद्धानों से लेकर वैज्ञानिक तक इस रहस्य को सुलझाने में अब तक नाकाम साबित हुए हैं।

इस कुएं की गहराई किसी चार मंजिला इमारत के बराबर बताई जाती है। कहा जाता है कि इस कुएं में जितना ज्यादा जमीन के अंदर जाने की कोशिश की जाती है, कुआं उतना ही संकरा होता जाता है। यही सारे कारण हैं कि यह कुआं आज तक सभी के लिए एक रहस्य ही बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *