दुनिया का अनोखा इंसान, 21 साल से नहीं बढ़ा वजन और कद

मानसा
सोशल मीडिया पर इन दिनों मानसा का मनप्रीत सिंह चर्चाओं का विषय बना हुआ है। करीब 23 इंच लंबे और 6 किलो वजनी इस 21 साल के युवक को लोग भगवान का रूप मानकर पूजा कर रहे है। दूरदराज से लोग इसके दर्शन करने और इससे आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। 

दरअसल, इसकी उम्र और इसका वजन आज भी उतना ही है जितना 6 माह की उम्र में था। लोग इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि ये लडक़ा दुनिया का सबसे छोटे कद का इंसान है। 

मनप्रीत सिंह के माता मनजीत कौर और पिता जगतार सिंह का कहना है कि जब मनप्रीत का जन्म हुआ था तब वह पूरी तरह से स्वस्थ और सामान्य था। 

जब वह 6 माह का हुआ तो उसका कद बढऩा बंद हो गया। उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसका इलाज किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवा सकते।

कुछ डॉक्टरों को दिखाने के बाद पता चला कि मनप्रीत को थायरॉयड की बीमारी है। इलाज काफी महंगा था। इसके चलते उसकी बीमारी स्थाई हो गई। आज उसकी हालत ऐसी है कि वह ना तो चल पाता है और ना ही किसी से कुछ बात कर पाता है।

हालांकि जब वह 3 साल का था तब तक वह धीरे-धीरे चल लेता था लेकिन दिन-ब-दिन उसकी तबीयत बिगड़ती गई। उसकी मां मनजीत कौर बताती हैं कि उनके रिश्तेदार उसके बेटे को भगवान का रूप मानकर पूजते हैं।

सिर्फ रिश्तेदार ही नहीं और भी बहुत से लोगों को यही लगता है कि मनप्रीत सच में ऊपरवाले का ही कोई अंश है। इसी सोच के साथ लोग आते हैं और उसका आशीर्वाद लेते हैं। मनप्रीत के दो भाई भी हैं जो आज उनके साथ ही रहते हैं और वो पूरी तरह स्वस्थ भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *