इन शुभकामना संदेशों के साथ करें गणपति को याद

सावन का महीना शुरू होने के साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी चल पड़ता है। तीज त्योहारों के इस देश की यही खूबसूरती है। माखन चोर कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद अब सभी गणपति बप्पा को घर लाने के लिए उत्सुक हैं। इस साल 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। गणेश चतुर्थी हिंदू माह भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है। ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान गणेश की प्रतिमा को गणपति बप्पा के जयकारों के साथ घर लाते हैं और पूजा करते हैं। गणेशोत्सव में लोग अपनी श्रद्धा अनुसार सात से दस दिनों के बाद गणेश जी को विदा करते हुए उनका विसर्जन करते हैं।

भगवान गणेश ज्ञान, अच्छे भाग्य और समृद्धि के प्रतीक हैं। इनकी आराधना करने से अर्थ, विद्या, बुद्धि, विवेक, यश, प्रसिद्धि, सिद्धि की प्राप्ति होती है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस गणेश चतुर्थी पर आप भी भगवान गणेश की आराधना करें और अपने परिवार तथा दोस्तों को शुभ संदेश भेजें।

सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया;
कृपा सिन्धु जय मोरया,
बुद्धि विधाता मोरया;
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया!

गणेश जी का रूप निराला है
चेहरा कितना भोला भाला है
जिसे भी आती है कोई मुसीबत
उसे इन्हीं ने तो संभाला है
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

गणेश जी आपको नूर दें
खुशियां आपको संपूर्ण दें
आप जाए गणेश जी के दर्शन को
और गणेश जी आपको सुख संपत्ति भरपूर दें
हैप्पी गणेश चतुर्थी

ॐ गं गणपतये नमः
नए कार्य की शुरूआत अच्छी हो
हर मनोकामना सच्ची हो
गणेश जी का मन में वास रहे
इस गणेश चतुर्थी आप अपनों के पास रहे
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप पर हर दम।
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में ना आये कोई गम।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *