इन चीजों का इस्तेमाल कर तिल से पाएं छुटकारा

वैसे तो तिल को एक ब्‍यूटी स्‍पॉट के नजरिए से देखा जाता है, मगर कई लोगों के लिए यह किसी काले भद्दे से बढ़ कर नहीं होता। चेहरे पर काले, भूरे और गुलाबी रंग के तिल कई बार खूबसूरती को घटा देते हैं। यह ज्‍यादातर हल्की त्वचा वाले लोगों में अधिक पाए जाते हैं। यह तिल न सिर्फ चेहरे पर बल्‍कि शरीर में कहीं भी हो सकते हैं।

कई बार यह समय के साथ दूर हो जाते हैं। तिल आम तौर पर व्यास में 1/4 इंच से छोटे होते हैं। अनुमान लगाया जाता है कि, यह आनुवंशिक कारकों और सन डैमेज का परिणाम हो सकते हैं। यदि आप अपने चेहरे या शरीर के किसी भी भाग से तिल को हटाने चाहते हैं, तो घर पर पाई जाने वाली चीजों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें…

​कैस्‍टर ऑयल
यह तेल त्वचा की बहुत सारी बीमारियों से निपटने में मदद करता है और तिल को दूर करना इसके गुणों में से एक है।

उपयोग करने का तरीका-

    एक बड़ा चम्मच कैस्‍टर ऑयल लें और इसे बेकिंग सोडा के एक चम्मच के साथ मिलाएं।
    पेस्ट को तिल पर अप्‍लाई करें और इसे रातभर के लिए छोड़ दें।
    सुबह इसे धो लें।
    परिणाम देखने के लिए एक महीने के लिए पेस्ट लगाएं।

​अनानास का रस
अनानास का रस बैक्टीरिया को मारने के लिए जाना जाता है, इसलिए यह कई स्‍किन क्रीम्‍स में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। यह तिल को हटाने में भी सहायक हो सकता है।

उपयोग करने का तरीका-
    बस थोड़ा सा अनानास का रस लें और इसे समुद्री नमक (एक अच्छा स्क्रब बनाने के लिए) के साथ मिलाएं।
    अब मिश्रण को तिल के ऊपर लगाएं और स्क्रब करना शुरू करें।
    तिल की ऊपरी परत को हटाने के लिए 15 मिनट के लिए उस जगह पर स्क्रब करें।
    सर्वोत्तम परिणामों के लिए एक सप्ताह तक इस स्क्रब का उपयोग करें।

​एलोवेरा जेल
एलोवेरा आपकी त्वचा को ठीक करने में अद्भुत काम करता है। अपने तिल पर एलोवेरा का गूदा लगाएं। यह तिल को हटाने में मदद करेगा।

उपयोग करने का तरीका-

    तिल को पहले साफ करें और उस पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगाएं।
    फिर तिल पर टेप लगाकर उस एरिया को कवर करें और इसे दो घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें।

​सेब का सिरका
सेब का सिरका, तिल से छुटकारा पाने के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सामग्री में से एक है। इसमें मैलिक और टार्टरिक जैसे एसिड पाए जाते हैं, जो वास्तव में आपके तिल को गायब कर सकते हैं।

उपयोग करने का तरीका-

    एक कॉटन पैड लें और इसमें थोड़ा सा सेब का सिरका डालें।
    अब इससे तिल को साफ करें और इसे तिल पर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
    तिल से छुटकारा पाने के लिए इसे दो सप्ताह तक दोहराएं।

​लहसुन का पेस्ट
लहसुन एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है, जिसमें एक प्राकृतिक एंजाइम होता है, जो स्‍किन पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। लहसुन बहुत गर्म होता है, जो तिल को हटाने या जलाने में अद्भुत रूप से काम करता है।

उपयोग करने का तरीका-

    दो लहसुन की कलियां लेकर उसे कुचलें और एक पेस्ट बना लें।
    अब इस पेस्ट को तिल पर लगाएं।
    एक बार जब पेस्ट सूखने लगे, तो तिल के ऊपर एक चिपकने वाली पट्टी लगाएं और इसे रात भर छोड़ दें।
    इसे एक हफ्ते तक दोहराएं और आपको जल्द ही रिजल्‍ट मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *