इनामी नक्सली बदरू समेत 9 ने किया सरेंडर

सुकमा
 छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें 10 लाख का इनामी नक्सली गड्‌डो कृष्णा उर्फ बदरू भी शामिल है। बदरू ने बताया कि नक्सलियों के तौर तरीकों से वह परेशान हो चुका था। मीडिया से बदरू ने बताया कि नक्सलियों द्वारा ग्रामीण आदिवासियों को मारना पीटना उनकी हत्या करने से वह आहत था। इसलिए उसने नक्सली संगठन छोड़ने का फैसला लिया। इस दौरान 8 अन्य नक्सलियों ने भी सरेंडर किया। बदरू ने अपने अन्य साथियों से भी सरेंडर करने की अपील की है।

    राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा में साल 2009 में हुए नक्सली हमले में बदरू शामिल था। उसने यह बात स्वीकार किया कि पुलिस अफसर और अन्य जवानों पर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।इस हमले में तत्कालीन एसपी वीके चौबे समेत 29 पुलिस जवान शहीद हुए थे। सभी के हथियार लूटकर नक्सली जगलों में भाग गए थे।

    बदरू के अलावा आत्मसमर्पित नक्सलियों में शामिल कुंजाम हिड़मा, कुंजामी बुधरा, मड़कम सन्नी, मड़कम बोटी, पोडियम हुंगा, पोडियम लच्छू, कवासी हिड़मा और मड़कम मुके हैं। इन नक्सलियों ने भी दर्जनों बार पुलिस पर फायरिंग थानों पर हमले, आईईडी और माइंस ब्लास्ट की घटनाओं को अंजाम दिया। अब शासन की योजना के तहत इन्हें रोजगार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *