इंदौर की महिलाओं के लिए आज से ‘सखा कैब’

इंदौर
 शहर में आज  से महिला 'सखा कैब' की शुरुआत होगी। इस कैब को महिला ड्राइवर चलाएंगी और इसमें सिर्फ महिला यात्री या परिवार के सदस्य ही सफर कर सकेंगे। जो महिला खरीदी के लिए बाजार जाना चाहती हैं वो भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगी। शहर की संस्था समान सोसायटी, दिल्ली के आजाद फाउंडेशन और संख विंग द्वारा ये 'सखा कैब' सुविधा शुरू की जा रही है। संस्था द्वारा फिलहाल शहर में तीन 'सखा कैब' की शुरुआत की जा रही है। अगले एक साल में कैब की संख्या बढ़ाकर 15 किए जाने की योजना है।

ये कैब इंदौर शहर और आसपास के पर्यटक स्थल, उज्जैन, ओंकारेश्वर, बड़वानी, भोपाल तक भी जाएगी। कोई भी महिला यात्री संस्था के कॉल सेंटर के नंबर 9893123109 पर कॉल कर बुकिंग करवा सकेगा। इसके अलावा ये कैब एयरपोर्ट पर भी महिला यात्रियों के लिए सुविधा देगी। ये कैब एयरपोर्ट पर आखिरी फ्लाइट आने तक उपलब्ध रहेगी। इसमें महिला यात्री रात में सफर कर सकेंगी। शनिवार शाम 5.30 बजे स्कीम 54 स्थित आनंद मोहन माथुर सभागृह में मप्र लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा इसका शुभारंभ करेंगे व महिला कार ड्राइवरों को चाबी सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *