आरक्षकों-उपनिरीक्षकों की भर्ती के लिए अलग से बोर्ड तैयारी, नहीं रहेगा व्यापमं का हस्तछेप

भोपाल
व्यापमं की जगह पर पुलिस मुख्यालय अपने आरक्षकों और उपनिरीक्षकों की भर्ती के लिए अलग से बोर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। व्यापमं के बंद होने की खबरों के बीच पुलिस मुख्यालय ने आरक्षकों की भर्ती के लिए अलग से बोर्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। आरक्षकों की भर्ती पहले भी पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों में करवाई जाती है। यदि व्यापमं बंद हुआ तो राज्य शासन से इस बोर्ड के मंजूरी मिल सकती है। पूर्व में भी यह बोर्ड अस्तित्व में था।

प्रदेश में  पिछले साल आरक्षकों की निकली भर्ती के लिए इस वर्ष परीक्षा होना थी, लेकिन व्यापमं बंद करने की खबरों के चलते आरक्षकों की भर्ती परीक्षा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। प्रदेश में 5750 आरक्षकों की भर्ती किए जाने की स्वीकृति है। इस भर्ती को दो चरणों में पूरा करना है। पहले चरण में 3500 आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिय करना थी, लेकिन व्यापमं को लेकर बने असमंजस के चलते पुलिस मुख्यालय ने इन भर्ती को लेकर अब तक कुछ नहीं कर सका।  

इधर पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के लिए बोर्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव पीएचक्यू की चयन शाखा ने बनाया है। सूत्रों की मानी जाए तो प्रस्ताव के अनुसार इस बोर्ड के चेयरमेन चयन शाखा में पदस्थ एडीजी होंगे, जबकि इसी शाखा में पदस्थ आईजी और एआईजी सहित कुछ अन्य अफसरों को सदस्य बनाया जाएगा। प्रदेश में पहले भी भर्ती बोर्ड अस्तित्व में था। उस दौरान जिलों में आरक्षकों को लिखित परीक्षा देना होती थी।  बाद में भाजपा सरकार ने सभी भर्ती परीक्षा व्यापमं से करवाने का फैसला लिया था। इसके चलते बोर्ड अस्तित्वहीन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *