आपसे जुड़ा है आपका लिप कलर

जिस तरह आपकी पसंद-नापसंद से आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ पता चलता है, ठीक उसी तरह आपकी लिपस्टिक का कलर भी आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। लिपस्टिक लगाते वक्त आप किस रंग का चुनाव करते हैं या फिर कौन सा लिप कलर आपको ज्यादा पसंद है और कौन सा कम, इस आधार पर भी आपके बारे में कई बातें जानी जा सकती हैं। तो आपका फेवरिट लिपस्टिक शेड आपके बारे में क्या कहता है, जानने के लिए पढ़ें…

डीप रेड कलर
रेड कलर और रेड के अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां और महिलाएं जोशपूर्ण, तीव्रबुद्धि, जिंदादिल और प्रभावशाली होती हैं। साथ ही उनके मन में किसी तरह का अवरोध या रुकावट भी नहीं होती। आपने इस बात पर भी गौर किया होगा कि रेड कलर की लिपस्टिक लगाने वालों की तरफ अपने आप ही लोगों का ध्यान आकर्षित हो जाता है।

पिंक कलर
पिंक यानी गुलाबी रंग को हमेशा से ही गर्ली कलर माना गया है और वैसी लड़कियां या महिलाएं जो पिंक कलर की लिपस्टिक लगाती हैं वे दिल की अच्छी होती है और इस रंग को क्यूटनेस से भी जोड़ा जाता है। साथ ही गुलाबी रंग पसंद करने वाली लड़कियां व्यवस्थित, संवेदनशील और हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहने वाली होती हैं।

ब्राउन कलर
प्लम या ब्राउन कलर का लिपस्टिक शेड पसंद करने वाली लड़कियां और महिलाएं स्पष्ट चीजों से बड़ी जल्दी बोर हो जाती हैं और चुनौतियों का सामना करना पसंद करती हैं। साथ ही ऐसी लड़कियां रहस्यमय भी होती हैं और भीड़ में कुछ अलग करने की क्षमता रखती हैं।

न्यूड कलर
न्यूड कलर की लिपस्टिक पसंद करने वाली महिलाएं और लड़कियां बेहद सिंपल, ट्रांसपैरंट और जमीन से जुड़ी हुई होती हैं। उन्हें लगता है कि न्यूनतम में ही खूबसूरती है। ऐसी लड़कियां बेहद शांत और ईजी-गोइंग होती हैं और वे अपने लुक्स को लेकर आश्वस्त रहती हैं यही वजह है कि वे अपने लुक्स को रंगों के पीछे छिपाना पसंद नहीं करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *