आदमपुर छावनी में बूचड़खाना (स्लॉटर हाउस) नहीं बनाया जाएगा: मंत्री जयवर्द्धन सिंह

भोपाल
नगरीय एवं प्रशासन मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की मांग को मान लिया है, आदमपुर छावनी में बूचड़खाना (स्लॉटर हाउस) नहीं बनाया जाएगा। दिग्विजय ने इस सम्बन्ध में मंत्री जयवर्धन को पत्र लिखकर रायसेन रोड पर स्थित कंकाली माता मंदिर के पास बनने जा रहे बूचड़खाना पर रोक लगाने की मांग की थी| जिसके बाद मंत्री ने ट्वीट कर जयवर्धन सिंह ने कहा जब तक मैं इस पद पर हूँ बूचड़खाना नहीं बन सकता|

दरअसल, जयवर्द्धन सिंह ने दिग्विजय सिंह के पत्र को लेकर ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा "दाता की चिंता उचित है भाजपा लाख प्रयास कर ले, जब तक जयवर्धन सिंह इस पद पर है और कांग्रेस की सरकार है तब तक कंकाली मंदिर क्षेत्र (भोपाल) में बूचड़खाना नहीं बन सकता है। इस बूचड़खाने की योजना शिवराज सिंह जी ने बनाई थी और भाजपा शासित भोपाल नगरनिगम ने इस प्रस्ताव को पारित किया था"।

दिग्विजय ने पत्र मे लिखा था कि पिछली शिवराज सरकार ने वर्तमान में सुभाष नगर के पास बने स्लाटर हाउस को कंकाली मंदिर के पास आदमपुर छावनी में स्थापित करने का फैसला लिया था। जिसका विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने विरोध किया था, इसके लिए कई आंदोलन और प्रदर्शन भी किए थे और सरकार ने स्लाटर हाउस बनाने का काम टाल दिया था। लेकिन 2017 में भोपाल महापौर आलोक शर्मा और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार्मिक भावनाओं को दरकिनार करते हुए इस प्रस्ताव औऱ डीपीआर को स्वीकृति दे दी है।जिसके तहत भाजपा शासित नगर निगम ने आदमपुर छावनी में इसका काम शुरु कर दिया है। दिग्विजय ने आगे लिखा है कि भोपाल के पास रायसेन रोड पर बिलखिरिया स्थित कंकाली मंदिर सिर्फ भोपाल ही नही बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का आस्था का केन्द्र है। हर साल नवरात्री पर यहां लाखों श्रद्धालु आते है।इस मंदिर के रास्ते पर और भी कई मंदिर (श्रीराम मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर, दादा धाम) स्थित है। ऐसे में इसका यह निर्माण करवाना ठीक नही।इससे लोगों में आक्रोश है। दिग्विजय ने मांग की है कि इसके निर्माण पर रोक लगाई जाए और इसे कही और शिफ्ट किया जाए, ताकी जनभावनाओं को ठेस ना पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *