आज है शनि अमावस्या 2019, ना करें ये काम वरना होगी धन हानि

 नई दिल्ली
 
आज की अमावस्या को शनि या शनैश्चरी अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से इसे बेहद शुभ माना जाता है। इस बार शनि अमावस्या 4 मई को पड़ रही है। सूर्य पुत्र शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि अमावस्या पर कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए वरना धन हानि होने की आशंका होती है। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में जिन्हें शनैश्चरी अमावस्या के दिन नहीं करना चाहिए…
  
तामसिक भोजन ना करें- शनि अमावस्या के तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए और सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा आदि से शनि देव प्रकोपित होते हैं और इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

गरीबों को परेशान ना करें- कभी भी गरीब व असहाय लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। क्योंकि शनिदेव गरीब लोगों को कष्ट देने वाले लोगों को सजा देते हैं और उन्हें भी दरिद्रता भोगनी पड़ती है।

ये चीजें घर ना लाएं- शनि अमावस्या के दिन गलती से भी अपने घर लोहा या लोहे से बनी चीजें, नमक, काली उड़द दाल, काले रंग के जूते और तेल घर में नहीं लाना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से दरिद्रता आती है।
 
इन जगह ना जाएं- अमावस्या की रात किसी भी तरह श्मशान घाट या कब्रिस्तान के आसपास ना जाएं। क्योंकि इन जगह नकारात्मक ऊर्जा हावी रहती है और अमावस्या की रात को ये ऊर्जा अपनी चरम सीमा पर रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *