आज से हौग किसान आंदोलन का आगाज,3 दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल

भोपाल
लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब कमलनाथ सरकार के लिए किसान मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। भारतीय किसान यूनियन कर्ज़माफ़ी सहित किसानों की अन्य समस्याओं के समर्थन में बुधवार से मध्य प्रदेश में तीन दिन की हड़ताल पर हैं। इस आंदोलन में भारतीय मजदूर किसान संघ शामिल नहीं है. महासंघ अध्यक्ष शिव शर्मा ने कहा सीएम से बात करने के बाद अगला कदम उठाएंगे।

लोकसभा चुनाव में हार के सदमे से उबर नहीं पायी कमलनाथ सरकार को अब किसान चुनौती दे रहे हैं। पांच महीने पुरानी कमलनाथ सरकार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन  तीन दिन तक आंदोलन शुरू कर रहा है। इसमें कर्ज़माफी, समर्थन मूल्य बढा़ने, व्यापारियों की तरह किसानों को उपज का दाम तय करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। यूनियन का आरोप है कि कर्ज़माफ़ी का फायदा किसानों को नहीं मिल रहा है.बैंक भी मदद नहीं कर रहे हैं। 

किसानों की नाराज़गी में बीजेपी ने भी सुर में सुर मिलाना शुरू कर दिया है। बीजेपी कह रही है, किसानों के मुद्दे पर सत्ता में आई कांग्रेस, कुर्सी पर बैठते ही किसानों की समस्या से भाग खड़ी हुई. किसान कर्जमाफी सिर्फ दिखावा साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *