आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छिन्दवाड़ा आगमन

केंद्रीय महिला बाल विकास एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी का आज (शनिवार ) को नगर आगमन होगा। वे यहां भाजपा द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगी। इस संबंध में जन आशीर्वाद यात्रा के ज़िला संयोजक शेष राव यादव ने बताया की स्मृति ईरानी दशहरा मैदान में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी दोपहर 11 बजे विशेष विमान से इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। यहां से वे 11.30 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगी और सभा को संबोधित करेंगी।संयोजक शेषराव यादव ने बताया की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है, यात्रा और आमसभा के लिए ज़िला भाजपा द्वारा सारी तैयारियां कर ली गई हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए सभा स्थल पर वॉटर प्रूफ पंडाल भी लगवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *