आजाद की जगह पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा लगाने पर विवाद ,शिवराज बोले- शर्मिंदा है मप्र

भोपाल
महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की जगह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अुर्जन सिंह की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,कि इस कृत्य से मप्र शर्मिंदा है। इसके बाद पूर्व विधायक अजय सिंह ने स्वर्गीय सिंह की प्रतिमा का कल होने वाला अनावरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया  है।

 गौरतलब है,कि नगर निगम परिषद ने साल भर पहले नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर क्र ांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित कर यह प्रतिमा स्थापित की थी। विगत दिनों यातायात सुधार के नाम पर इस रोटरी को तोड़कर आजाद की प्रतिमा को सुरक्षित दूसरे स्थान पर रख दिया गया। दो दिन पहले गुपचुप तौर  पर इसी स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। करीब 12 लाख रुपए कीमत की यह प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय भी नगर निगम परिषद में ही पारित हुआ था,लेकिन इसकी स्थापना को लेकर कोई जगह तय नहीं की गई थी।

आजाद की जगह पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर भाजपा ने रविवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ट्वीट कर कहा,कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के साथ ऐसा कृत्य, मध्यप्रदेश शर्मिंदा है। इस दुस्साहस के लिए दोषियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा और उचित सम्मान के साथ मां भारती के सपूत की प्रतिमा पुन: स्थापित हो, अन्यथा देश स्वयं को कभी माफ  न कर सकेगा।

वहीं प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा,कि भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह  की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए लेकिन लेकिन महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को हटाकर स्वर्गीय सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का दुस्साहस जिसने भी किया उसे क्षमा मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री इस पर संज्ञान लेकर आजाद की प्रतिमा पुन: पुराने स्थान पर स्थापित कराएं।

10फीट ऊंची है नई प्रतिमा
स्वर्गीय सिंह की यह प्रतिमा 11 लाख 95 हजार रुपये की लागत से बनी है। इसकी ऊंचाई 10 फ ीट और वजन 985 किलोग्राम है।

 अनावरण कार्यक्रम स्थगित
 इधर,पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने  इस प्रतिमा का कल होने वाला अनावरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। हालांकि उन्होंने इसकी वजह शहर में लागू धारा 144 को बताया है,लेकिन सूत्रों का दावा है,कि प्रतिमा स्थापना के जगह को लेकर उठे विवाद के बाद ही यह कार्यक्रम टाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *