आखिरी जंग के लिए लौट आई नागिनों की महा नागरानी ‘शिवांगी’

टीवी के सबसे पॉप्युलर सीरियल में से एक Naagin 3 एक रोमांचक फिनाले साथ इसी सप्ताह ऑफ-एयर होने जा रहा है। फिनाले के लिए शो के तीन सीज़न के सभी मेन कैरक्टर्स एक साथ आने वाले हैं। शो की प्रड्यूसर एकता कपूर ने फिनाले एपिसोड का एक ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्रेलर में महा नागरानी शिवांगी (मौनी रॉय) लौट आई हैं, ताकि बेला (सुरभि ज्योति) के साथ मिलकर वह अपने दुश्मनों का सफाया कर सके।

प्रोमो काफी प्रॉमिसिंग है, जिस देखकर फैंस आगे की कहानी जानना चाहेंगे। प्रोमो की शुरुआत में कहा जाता है, 'अधूरे इंतकाम को पूरा करने के लिए लौट आई है नागिनों की महानागरानी। आखिरी जंग, आखिरी इंतकाम को क्या पूरा कर पाएगी नागिन?’ इसके बाद प्रोमो में मौनी, सुरभि ज्योति और अनीता हसनंदानी एक साथ डांस करती नजर आ रही हैं। मौनी के साथ ही शो के तीनों सीजन्स के मेन कैरक्टर्स की फिनाले एपिसोड में वापसी होगी।

मौनी और सुरभि के साथ ही इस एपिसोड में ऐक्टर अर्जुन बिजलानी, करणवीर बोहरा, अदा खान, सुधा चंद्रन भी नजर आएंगे। नागिन शो के तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी और रजत टोकस की मुख्य भूमिका में हैं। नागिन के पहले सीजन में, मौनी ने शिवन्या का किरदार निभाया था। मौनी के साथ इस सीजन में ऐक्टर अर्जुन बिजलानी नजर आए थे।

दूसरे सीजन में मौनी ने 'शिवांगी' की भूमिका निभाई थी और उनके ऑपोजिट ऐक्टर करणवीर बोहरा नजर आए थे। वहीं शो के तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी और पर्ल वी पुरी लीड रोल में हैं। यह शो हमेशा से ही टीआरपी के मामले में काफी आगे रहा है। अब खबर आ रही है कि ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह की कवच 2 इस शो की की जगह लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *